खराब रिश्तों के लिए भारत जिम्मेवार : नवाज शरीफ
Updated at : 21 Oct 2015 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: कश्मीर मसले को भारत और पाकिस्तान के बीच फसाद की जड़ बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की इस्लामाबाद की इच्छा पर नई दिल्ली की प्रतिक्रिया हतोत्साहित करने वाली रही है.जियो टीवी ने शरीफ के हवाले से कहा, ‘‘ द्विपक्षीय संबंधों की इच्छा को लेकर […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: कश्मीर मसले को भारत और पाकिस्तान के बीच फसाद की जड़ बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की इस्लामाबाद की इच्छा पर नई दिल्ली की प्रतिक्रिया हतोत्साहित करने वाली रही है.जियो टीवी ने शरीफ के हवाले से कहा, ‘‘ द्विपक्षीय संबंधों की इच्छा को लेकर नई दिल्ली की प्रतिक्रिया हतोत्साहित करने वाली है.’
शरीफ ने अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद पाकिस्तानी अमेरिकियों को संबोधित करते हुए यह बात कही. शरीफ ने कहा कि दोनों पडोसी देशों के बीच झगडे की मुख्य वजह कश्मीर मसला है और इलाके में शांति और स्थिरता के लिए इसे सुलझाना होगा.इससे पहले एंड्रयूज एयरफोर्स बेस पर अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री पीटर सेल्फ्रिज ने शरीफ की अगवानी की और अमेरिका के सशस्त्र बलों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 22 अक्तूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय हित के कई मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा उपराष्ट्रपति जो बाइडेन और कैबिनेट के कई सदस्यों के साथ भी चर्चा करेंगे.शरीफ अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्यों के अलावा अमेरिका के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




