ePaper

लालू के तीखे बोल, गौमांस खाने वाले ओबामा से पीएम मोदी मिलते हैं गले

Updated at : 14 Oct 2015 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
लालू के तीखे बोल, गौमांस खाने वाले ओबामा से पीएम मोदी मिलते हैं गले

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में जुटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीफ मामले पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस बार राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गौमांस खाते है और […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में जुटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीफ मामले पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस बार राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गौमांस खाते है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे गले मिलते है. तब उन्हें यह मुद्दा समझ में नहीं आता है.

एक समाचार चैनल के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान राजद सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गौमांस पर पीएम मोदी जितना कुछ कहते है, उनमें में शायद ही वे किसी बात को खुद पर लागू करते है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जाते है. वहां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करते है और उनसे गले मिलते है. इस दौरान उन्हें गौमांस पर कही गयी खुद की बातें याद नहीं आती है. लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता पीएम मोदी के बारे में जान चुकी है और लोकसभा की तरह विधानसभा के चुनाव के दौरान उनके झांसे में नहीं आने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola