ePaper

नीतीश ने कहा, मांझी को हटाया क्योंकि वह भाजपा की गोद में बैठे

Updated at : 09 Oct 2015 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने कहा, मांझी को हटाया क्योंकि वह भाजपा की गोद में बैठे

पटना : महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार ने कहा है कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने को लेकर भाजपा अगर इतनी ही दुखी है, तो उन्हें एनडीए का सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं […]

विज्ञापन

पटना : महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार ने कहा है कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने को लेकर भाजपा अगर इतनी ही दुखी है, तो उन्हें एनडीए का सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर दिया. सीएम नीतीश ने कहा कि जो पार्टी मुख्यमंत्री बनाती है, वह पद से हटा भी सकती है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने जीतन राम मांझी को सीएम पद से इसलिए हटाया क्योंकि वे भाजपा की गोद में जाकर बैठ गये थे. गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बिहार में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जीतन राम मांझी के साथ नीतीश कुमार ने धोखा किया है. सत्ता की लालच में उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के मजबूर किया गया. इसी के जवाब में नीतीश में पलटवार करते हुए आज भाजपा पर निशाना साधा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola