ePaper

PM मोदी पर नीतीश का पलटवार, कहा अहंकारी नहीं, स्वाभिमानी बिहारी हूं

Updated at : 06 Oct 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी पर नीतीश का पलटवार, कहा अहंकारी नहीं, स्वाभिमानी बिहारी हूं

मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को अहंकारी बताये जाने पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि वे अहंकारी नहीं, बल्कि स्वाभिमानी बिहारी है. गौर हो कि पीएम मोदी के दो अक्टूबर को बांका में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान नीतीश कुमार का नाम लिये […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को अहंकारी बताये जाने पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि वे अहंकारी नहीं, बल्कि स्वाभिमानी बिहारी है. गौर हो कि पीएम मोदी के दो अक्टूबर को बांका में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान नीतीश कुमार का नाम लिये बगैर उन्हें अहंकारी बताया है. और कहा था कि बिहार को केंद्र की ओर से दिये गये विशेष पैकेज को राज्य सरकार अहंकार में वापस लौट देगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की ओर से बिहार को दिये गये विशेष पैकेज को रोकने की बात कहते हुए कहा था कि वे राज्य का विकास बिना केंद्र की मदद के ही संभव करेंगे. इसके साथ ही बिहार को मोदी सरकार की ओर से दिये गये विशेष पैकेज का नीतीश कुमार ने कई मंचों से विरोध करते हुए कहा था कि इसमें कुछ नया नहीं है. इसे रिपैकेजिंग कर राज्य की जनता के सामने पेश किया गया है. इसी के जवाब में पीएम मोदी ने बीते दो अक्टूबर को बांका में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार को अहंकारी करार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola