पाक का भारत पर आरोप, भारतीय जवानों की गोली से शहीद हुआ पाकिस्तानी सैनिक

Updated at : 15 Sep 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
पाक का भारत पर आरोप, भारतीय जवानों की गोली से शहीद हुआ पाकिस्तानी सैनिक

इस्लामाबाद: कुछ दिन पहले पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में बीएसएफ के एक अधिकारी की मृत्यु के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उनका एक जवान मारा गया.पाक सेना ने एक बयान में कहा, भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी का पाकिस्तानी सैनिकों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: कुछ दिन पहले पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में बीएसएफ के एक अधिकारी की मृत्यु के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उनका एक जवान मारा गया.पाक सेना ने एक बयान में कहा, भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी का पाकिस्तानी सैनिकों ने मुंहतोड जवाब दिया. घटना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रावलकोट जिले के बट्टल क्षेत्र में घटी.

पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडरों की नई दिल्ली में शनिवार को संपन्न बैठक में दोनों देशों के सीमा बलों ने सीमा पर और जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागने पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का फैसला किया था.
पाकिस्तान ने एक दूसरे पर मोर्टार नहीं दागने के लिए भारत के साथ सहमति जताई जिसके महज 24 घंटे बाद पाकिस्तानी जवानों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी पर मोर्टार बम दागे जिसमें बीएसएफ का एक अधिकारी मारा गया.
पाकिस्तान ने इस महीने में अब तक 15 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. अगस्त में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में दो जवानों समेत 11 भारतीय मारे गये और 30 से ज्यादा घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola