पाकिस्तान में गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, सात घायल

पेशावर : पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी शहर के बाहरी इलाके में पुलिस और कुछ बंदूकधारियों के बीच हुई भारी गोलीबारी में आज कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गये और सात अन्य घायल हो गये. बंदूकधारी शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक मकान में छिपे हुए थे. पुलिस का एक दल पेशावर जिले के ग्रामीण […]
पेशावर : पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी शहर के बाहरी इलाके में पुलिस और कुछ बंदूकधारियों के बीच हुई भारी गोलीबारी में आज कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गये और सात अन्य घायल हो गये. बंदूकधारी शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक मकान में छिपे हुए थे. पुलिस का एक दल पेशावर जिले के ग्रामीण इलाके उरमूर में आतंकियों और घोषित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रहा था. तभी अज्ञात सशस्त्र लोगों ने उनपर गोलियां चला दीं.
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई. तीन पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गये जबकि सात घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया. एक हमलावर भी मारा गया जबकि बाकी इस इलाके से भाग निकले. बाद में सुरक्षा बलों ने मकान से मोर्टार के खोल और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की. पुलिस ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके में खोज अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




