ePaper

46 करोड वर्ष पुराना विचित्र ''समुद्री बिच्छू'' का जीवाश्म मिला

Updated at : 01 Sep 2015 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
46 करोड वर्ष पुराना विचित्र ''समुद्री बिच्छू'' का जीवाश्म मिला

वाशिंगटन : अनुसंधानकर्ताओं ने एक विचित्र ‘समुद्री बिच्छू’ के जीवाश्म की खोज की है जो कि 1.5 मीटर लंबा है और इस प्रजाति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी. संभव है कि 46 करोड वर्ष पहले ये पृथ्वी के प्रमुख बडे शिकारी में रहे हों. जीवाश्म की खोज अमेरिका के लोवा में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अनुसंधानकर्ताओं ने एक विचित्र ‘समुद्री बिच्छू’ के जीवाश्म की खोज की है जो कि 1.5 मीटर लंबा है और इस प्रजाति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी. संभव है कि 46 करोड वर्ष पहले ये पृथ्वी के प्रमुख बडे शिकारी में रहे हों. जीवाश्म की खोज अमेरिका के लोवा में की गयी है और यह समुद्रीय बिच्छुओं की अब तक की सबसे ज्ञात पुरानी प्रजाति है जो कि विलुप्त हो गयी है. अनुसंधानकर्ताओं ने इस नयी प्रजाति का नाम पेंटेकोपटेरस डिकोराहेनसिस रखा है.

अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के जेम्स लैंसडेल ने कहा, ‘नयी प्रजाति बहुत ही विचित्र है. तैरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इसका पैर और उसके सिर का आकार अनूठा है. इसके साथ ही काफी बडा भी है क्योंकि ये डेढ मीटर लंबा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola