पाक अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आज अज्ञात लोगों ने एक अभिनेत्री की गोलीमार कर हत्या कर दी. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अभिनेत्री को उसकी मां के सामने ही गोली मारी गयी. बताया जा रहा है कि पाक अभिनेत्री मुसरत शाहीन अपनी मां के साथ बाजार जा रही थीं. इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आज अज्ञात लोगों ने एक अभिनेत्री की गोलीमार कर हत्या कर दी. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अभिनेत्री को उसकी मां के सामने ही गोली मारी गयी. बताया जा रहा है कि पाक अभिनेत्री मुसरत शाहीन अपनी मां के साथ बाजार जा रही थीं. इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उनपर गोली चला दी.
अभिनेत्री को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दी. इधर हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. थाने में अज्ञात लोगों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है और हत्या में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई भी सुराग नहीं मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




