ePaper

इटली: समुद्र के बीच 40 प्रवासी की मौत

Updated at : 16 Aug 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
इटली: समुद्र के बीच 40 प्रवासी की मौत

रोम : लीबिया के उत्तर में भूमध्य सागर में कम से कम 40 प्रवासियों की मौत हो गई और 320 अन्य को इतालवी नौसेना ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह जानकारी बचाव के काम में तैनात जहाज के कमांडर ने दी. यूरोप पहुंचकर शरण मिलने की उम्मीद में हजारों लोग इस साल भूमध्यसागर का सफर […]

विज्ञापन

रोम : लीबिया के उत्तर में भूमध्य सागर में कम से कम 40 प्रवासियों की मौत हो गई और 320 अन्य को इतालवी नौसेना ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह जानकारी बचाव के काम में तैनात जहाज के कमांडर ने दी. यूरोप पहुंचकर शरण मिलने की उम्मीद में हजारों लोग इस साल भूमध्यसागर का सफर तय कर रहे हैं. पश्चिम एशिया, अफ्रीका एवं एशिया में युद्ध, अत्याचार एवं गरीबी से तंग आकर वे यूरोप का रुख कर रहे हैं. हादसे के शिकार हुए प्रवासी भी ऐसे ही लोगों में से थे.

बचाव के काम में तैनात नौसेना के जहाज सिगाला फुलगोसी के कमांडर मेसिमो तोज्जी ने कहा, ‘‘मृतकों के शव बरामद किए गए हैं.’’ प्रवासियों की मौत के कारण के बारे में पूछे जाने पर तोज्जी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि नौका के डेक के नीचे दम घुटने से मौत हुई.’’ मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. तोज्जी ने कहा कि जिन लोगों की जान बचाइ गई है उनमें तीन बच्चे और 45 महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं ‘कोरिएरी देल्ला सेरा’ समाचार पत्र ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है वे पोत में मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola