मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अपने भाषणों में ट्रम्प का जिक्र करेंगे जिंदल

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के आगामी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने के दावेदारों में शामिल भारतीय-अमेरिकी बॉबी जिंदल ने कहा है कि वह मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने भाषणों में डोनाल्ड ट्रम्प का जिक्र करेंगे. लुइसियाना के गवर्नर जिंदल रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के 17 दावेदारों में 13वें स्थान […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के आगामी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने के दावेदारों में शामिल भारतीय-अमेरिकी बॉबी जिंदल ने कहा है कि वह मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने भाषणों में डोनाल्ड ट्रम्प का जिक्र करेंगे. लुइसियाना के गवर्नर जिंदल रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के 17 दावेदारों में 13वें स्थान पर हैं और शीर्ष 10 में स्थान बनाने के लिए मीडिया का ध्यान आकर्षित करने की मशक्कत में लगे हैं.
जिंदल ने कल लोवा में अपनी प्रचार मुहिम के भाषणों में कहा, ‘मुझे लगता है कि खबरों में आने का सर्वश्रेष्ठ तरीका डोनॉल्ट ट्रम्प का जिक्र करना है. यह इन दिनों सुर्खियों में आने का अचूक तरीका है इसलिए मैंने अपने बयानों में बीच-बीच में उनका जिक्र करने का निर्णय लिया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मैं जो कहता हूं उसे मीडिया की पर्याप्त कवरेज मिले.’
जिंदल अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में खडे होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं. जिंदल ने कहा कि मीडिया ट्रम्प की हर बात को बहुत तवज्जो दे रही है लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी में मानो एक धारावाहिक चल रहा है, जिस पर मीडिया को अधिक ध्यान देना चाहिए. वाशिंगटन पोस्ट ने जिंदल की नयी रणनीति पर तत्काल ध्यान देते हुए हेडलाइन दी, बॉबी जिंदल की नयी रणनीति : डोनाल्ट ट्रम्प डोनाल्ड ट्रम्प डोनाल्ड ट्रम्प.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




