पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत

Updated at : 07 Aug 2015 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में आज सेना के एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी.हेलिकॉप्टर एक गंभीर सैनिक को निकालने के लिए रावलपिंडी से उत्तर में गिलगिट जा रहा था तभी यह खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सैन्य सूत्रों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में आज सेना के एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी.हेलिकॉप्टर एक गंभीर सैनिक को निकालने के लिए रावलपिंडी से उत्तर में गिलगिट जा रहा था तभी यह खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

सैन्य सूत्रों ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि सेना के डॉक्टरों, चिकित्सा सहायकों, पायलट और चालक दल के सदस्यों की एक टीम सहित 12 लोग मारे गए.सैन्य अधिकारियों ने बताया, लगता है कि (खराब) मौसम के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बचाव अभियान जारी है.
इससे पहले मई में गिलगिट के निकट एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में नार्वे और फिलीपीन के दूतों सहित सात लोगों की मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola