ePaper

मेक्सिको की राजधानी में फोटो पत्रकार की हत्या

Updated at : 02 Aug 2015 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
मेक्सिको की राजधानी में फोटो पत्रकार की हत्या

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको सिटी में एक अपार्टमेंट में पांच लोगों के शव मिले हैं जिनमें एक फोटो पत्रकार का शव भी है. इन लोगों की हत्या की गई है. मेक्सिको की एक खोजी पत्रिका प्रोसेसो ने बताया है कि फोटो पत्रकार रुबेन एस्पिनोसा शुक्रवार से लापता थे और कल दोपहर उनके परिवार के सदस्यों […]

विज्ञापन

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको सिटी में एक अपार्टमेंट में पांच लोगों के शव मिले हैं जिनमें एक फोटो पत्रकार का शव भी है. इन लोगों की हत्या की गई है. मेक्सिको की एक खोजी पत्रिका प्रोसेसो ने बताया है कि फोटो पत्रकार रुबेन एस्पिनोसा शुक्रवार से लापता थे और कल दोपहर उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी पहचान की. उनके शरीर पर दो जगह गोली लगने के निशान थे.

प्रोसेसो के अनुसार, एस्पिनोजा अन्य मीडिया से भी जुडे थे और हाल में वह खाडी तट के राज्य वेराक्रूज में आत्मनिर्वासन में चले गए थे, जहां उन्हें उनकी जान को खतरा महसूस होता था. अन्य पीडितों की पहचान नहीं हो पाई. वेराक्रूज पत्रकारों के लिए बहुत खतरनाक राज्य रहा है.

पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनी समिति ने जनवरी में इस बात की पुष्टि की थी कि काम के कारण 2011 से चार पत्रकारों की हत्या कर दी गई. समिति कम से कम छह अन्य की मौत की जांच कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola