ePaper

पहली रिपब्लिकन बहस में शायद जगह न बना पाएं बॉबी जिंदल

Updated at : 22 Jul 2015 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
पहली रिपब्लिकन बहस में शायद जगह न बना पाएं बॉबी जिंदल

वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए छह अगस्त को होने वाली पहली रिपब्लिकन बहस में भागीदारी के लिए शायद स्थान न बना पाएं क्योंकि राष्ट्रीय चुनावों से जुडी रेटिंग ने अभी तक उन्हें शीर्ष 10 लोकप्रिय उम्मीदवारों की सूची से बाहर रखा है. गौरतलब है कि रेटिंग […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए छह अगस्त को होने वाली पहली रिपब्लिकन बहस में भागीदारी के लिए शायद स्थान न बना पाएं क्योंकि राष्ट्रीय चुनावों से जुडी रेटिंग ने अभी तक उन्हें शीर्ष 10 लोकप्रिय उम्मीदवारों की सूची से बाहर रखा है. गौरतलब है कि रेटिंग में बॉबी जिंदल की लोकप्रियता तो बढ़ रही है, लेकिन अभी भी रेटिंग एजेंसी ने जिंदल को 10 लोकप्रिय नेताओं में शामिल नहीं किया है.

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के शीर्ष रिपब्लिकन दावेदारों ने छह अगस्त को फॉक्स न्यूज द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली अपनी पहली बहस की तैयारियां शुरू कर दी हैं. फॉक्स न्यूज ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि हालिया चुनावों के शीर्ष 10 उम्मीदवारों को ही इस बहस के लिए आमंत्रित किया जाना है. अभी तक इस दौड में सबसे आगे अरबपति डोनाल्ड ट्रंप चल रहे हैं, जिनके बाद फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश का स्थान है.

अब तक के किसी भी चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में जिंदल शीर्ष 10 की सूची में नहीं आये हैं. उनकी राष्ट्रीय लोकप्रियता दो से तीन प्रतिशत के बीच ही बनी हुई है. पॉलिटिको की कल की खबर के अनुसार बॉबी जिंदल और रिक सेंटोरम ऐसे दो बडे उम्मीदवार हैं, जो कि पहली रिपब्लिकन बहस से बाहर हैं. राष्ट्रीय चुनावों में अपने प्रदर्शन में पर्याप्त सुधार लाकर या शीर्ष 10 में निम्न स्थानों पर मौजूद उम्मीदवारों की लोकप्रियता घट जाने पर जिंदल को एक मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola