यहां जबरन हिंदू लड़कियों से शादी कर रहे हैं मुस्लिम लड़के

Updated at : 17 Jul 2015 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
यहां जबरन हिंदू लड़कियों से शादी कर रहे हैं मुस्लिम लड़के

कराची : पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में युवा हिंदू लडकियों का जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर पाकिस्तानी हिंदू संगठन ने चिंता जाहिर की है. यहां मुस्लिम लडकों से हिंदू लडकियों की जबरन शादी कर दी जा रही है. ‘पाकिस्तान हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट’ और ‘सिंधी हिंदू यूथ विंग’ ने यहां कल एक संवाददाता […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में युवा हिंदू लडकियों का जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर पाकिस्तानी हिंदू संगठन ने चिंता जाहिर की है. यहां मुस्लिम लडकों से हिंदू लडकियों की जबरन शादी कर दी जा रही है. ‘पाकिस्तान हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट’ और ‘सिंधी हिंदू यूथ विंग’ ने यहां कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन और हिंदू लडकियों की शादी सिंध में रहने वाले हिंदुओं के लिए अब भी एक बडी समस्या बनी हुई है.

ट्रस्ट के प्रमुख संजेश धांजा ने कहा कि इस साल अब तक हिंदुओं पर हमले के 15 मामले सामने आए हैं. इसमें से पांच अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले हैं. धांजा ने कहा कि उनकी मुख्य चिंता यह है कि केवल 20 प्रतिशत मामलों में एक ही दावा किया जाता है कि धर्म परिवर्तन स्वैच्छिक है और इसे अपहरण के बाद लडकी पर थोपा नहीं गया है. इस हफ्ते के शुरुआत में इस मुद्दे पर एक मसौदा विधेयक को सिंध विधानसभा के उपाध्यक्ष को विचार के लिए सौंपा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola