ePaper

पाक सेना ने भारतीय ''जासूस'' ड्रोन मार गिराने का दावा किया

Updated at : 15 Jul 2015 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
पाक सेना ने भारतीय ''जासूस'' ड्रोन मार गिराने का दावा किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज एक भारतीय ‘जासूस’ ड्रोन को गोलीबारी कर मार गिराने का दावा किया जिसके बारे में उसका आरोप है कि नियंत्रण रेखा के पास हवाई फोटोग्राफी के लिए उस ड्रोन का उपयोग किया जा रहा था. ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) ने संक्षिप्त बयान में कहा कि भारतीय ड्रोन को […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज एक भारतीय ‘जासूस’ ड्रोन को गोलीबारी कर मार गिराने का दावा किया जिसके बारे में उसका आरोप है कि नियंत्रण रेखा के पास हवाई फोटोग्राफी के लिए उस ड्रोन का उपयोग किया जा रहा था.

‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) ने संक्षिप्त बयान में कहा कि भारतीय ड्रोन को पाक अधिकृत कश्मीर के भीमबेर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी कर मार गिराया गया. सेना ने दावा किया कि इस ड्रोन का उपयोग हवाई फोटोग्राफी के लिए किया जा रहा था और पाकिस्तान की भूभागीय अखंडता का उल्लंघन करने के कारण उसे गिराया गया.

गोलीबारी से ड्रोन को गिराने की घटना से करीब एक सप्ताह पहले ही, दोनों देशों के बीच व्याप्त गतिरोध दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ की रुस के उफा में मुलाकात हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola