पर्दे के पीछे की कूटनीति के जरिए कश्मीर मसला सुलझाया जाना चाहिए : पाकिस्तान

Updated at : 11 Jul 2015 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
पर्दे के पीछे की कूटनीति के जरिए कश्मीर मसला सुलझाया जाना चाहिए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में बैठक के दौरान कश्मीर, सियाचिन और सर क्रीक संबंधी मसले पर्दे के पीछे की कूटनीति के जरिए सुलझाने पर सहमति जताई. राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कल कहा कि […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में बैठक के दौरान कश्मीर, सियाचिन और सर क्रीक संबंधी मसले पर्दे के पीछे की कूटनीति के जरिए सुलझाने पर सहमति जताई. राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कल कहा कि दोनों नेताओं की यह राय है कि स्थायी शांति के लिए कश्मीर, सियाचिन और सर क्रीक जैसे अनसुलझे मसलों को सुलझाना जरूरी है.
डॉन ने अजीज के हवाले से कहा, दोनों पक्षों ने इन मसलों को पर्दे के पीछे के माध्यम के तहत सुलझाने पर सहमति जताई है ताकि दोनों देश एक दूसरे का दृष्टिकोण बेहतर तरीके से समझ सकें. अजीज ने ऐसे समय पर यह बयान दिया है जब रूस के उफा में शरीफ और मोदी के बीच हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का जिक्र नहीं होने की पाकिस्तान में काफी आलोचना हो रही है. उफा में हुई बैठक में अजीज भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक काफी अच्छे माहौल में हुई क्योंकि दोनों पक्षों का मानना है कि विकास के लिए इलाके में शांति स्थापित होना अहम है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से लडने के बजाए मिलकर गरीबी से लडने में विश्वास रखते हैं.
अजीज ने कहा कि पहली प्राथमिकता नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करना है और दोनों पक्षों ने सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच बैठकों की प्रक्रिया शुरु करने पर सहमति जताई है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बैठक एक दूसरे के दृष्टिकोण को बेहतर तरीके से समझने और तनाव कम करने में बहुत ही मददगार रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola