ePaper

नाइजीरिया में महिला फिदायीं हमलावरों ने धमाके से खुद को उडाया, अनेक लोगों की मौत

Updated at : 05 Jul 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया में महिला फिदायीं हमलावरों ने धमाके से खुद को उडाया, अनेक लोगों की मौत

कानो (नाइजीरिया) : उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में बोको हराम के एक हमले से जान बचाकर भाग रहे ग्रामीणों के बीच कई महिला फिदायीं बम हमलावरों ने धमाका कर खुद को उडा लिया जिससे ‘अनेक’ लोगों की मौत हो गई. थलसेना और चश्मदीदों ने आज यह जानकारी दी. पिछले तीन दिनों से एक के बाद एक हो […]

विज्ञापन

कानो (नाइजीरिया) : उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में बोको हराम के एक हमले से जान बचाकर भाग रहे ग्रामीणों के बीच कई महिला फिदायीं बम हमलावरों ने धमाका कर खुद को उडा लिया जिससे ‘अनेक’ लोगों की मौत हो गई. थलसेना और चश्मदीदों ने आज यह जानकारी दी. पिछले तीन दिनों से एक के बाद एक हो रहे हमलों की कडी में यह ताजा हमला था.

इन हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ताजा हमला शुक्रवार की रात बरमारी गांव में हुआ जो जिहादी संगठन की जन्मस्थली मैदुगुरी से 10 किलोमीटर की दूरी पर है. हमले में बाल-बाल बचे स्थानीय निवासी हलादू मूसा ने बताया कि मैदुगुरी में आतंकवादियों को दाखिल होने से रोकने के लिए तैनात किये गये सरकारी बलों को मात देकर ‘बडी तादाद में’ लडाके गांव में घुस आये.

मूसा ने बताया, ‘सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर होना पडा.’ उसने बताया कि जब लोग भागने लगे तो महिला फिदायीं बम हमलावरों ने इसी बीच खुद को उडा लिया जिसमें बडी संख्या में लोग मारे गये. मूसा ने बताया कि ज्यादा लोग फिदायीं हमले से ही मारे गये. उसने मारे गये और घायल हुए लोगों की सही-सही संख्या नहीं बताई.

हमलावरों के लिंग की जानकारी दिये बगैर नाइजीरिया की सेना ने एक बयान में कहा, ‘कुल छह आत्मघाती बम हमलावरों ने खुद को धमाके में उडा लिया. इसमें कई लोग मारे गये जबकि कई जख्मी हो गये. एक सैनिक की भी मौत हुई.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola