ePaper

चीन के शिनजियांग में 6.5 तीव्रता का भूकंप, चार मरे

Updated at : 03 Jul 2015 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के शिनजियांग में 6.5 तीव्रता का भूकंप, चार मरे

बीजिंग : चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग प्रांत में आज 6.5 तीव्रता का भूकंप आया जिससे चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 48 रिपीट 48 अन्य घायल हो गये. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीइएनसी) ने बताया कि भूकंप शिनजियांग के होतान प्रीफैक्चर में आया. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि भूकंप से चार व्यक्तियों […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग प्रांत में आज 6.5 तीव्रता का भूकंप आया जिससे चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 48 रिपीट 48 अन्य घायल हो गये. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीइएनसी) ने बताया कि भूकंप शिनजियांग के होतान प्रीफैक्चर में आया. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि भूकंप से चार व्यक्तियों की जान चली गई और 48 अन्य घायल हो गये.

इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने भूकंप के लिए दूसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया जारी की. सीइएनसी ने बताया कि सुबह नौ बज कर करीब सात मिनट पर पिशान काउंटी में आये इस भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था. पिशान में एक सरकारी फार्म में काम करने वाले ली हुआ ने शिन्हुआ को बताया कि वह चौथी मंजिल पर स्थित अपने मकान में था कि उसे तीव्र भूकंप महसूस हुआ और यह स्थिति करीब एक मिनट तक रही.

उसने कहा ‘मुझे चक्कर सा आ रहा है.’ सीइएनसी के अनुसार, भूकंप के बाद 3.0 से 4.6 तीव्रता के कई छोटे झटके इलाके में महसूस किये गये. शिनजियांग के दक्षिणी हिस्से में स्थित पिशान उरुमकी की क्षेत्रीय राजधानी से करीब 1,800 किमी दूर है और इसके अंतर्गत 39,700 वर्ग किमी का भूभाग आता है. यहां की 258,000 की आबादी में बडी संख्या उइगुर मुस्लिमों और अन्य मूलनिवासी अल्पसंख्यकों की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola