ePaper

सोलोमन द्वीपसमूह के तट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप

Updated at : 02 Jul 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
सोलोमन द्वीपसमूह के तट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप

सिडनी : सोलोमन द्वीप समूह के तटीय हिस्से में आज तडके 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. शुरुआती खबरों में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गई. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार तडके तीन बज कर करीब 35 मिनट पर राजधानी होनियारा […]

विज्ञापन

सिडनी : सोलोमन द्वीप समूह के तटीय हिस्से में आज तडके 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. शुरुआती खबरों में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गई. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार तडके तीन बज कर करीब 35 मिनट पर राजधानी होनियारा से 334 किमी दूर तथा किराकिरा से 92 किमी दूर लगभग 8.9 किमी की गहराई पर आया.

सोलेमन पैसेफिक ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ का हिस्सा है जहां टैक्टॉनिक हलचल होती रहती है जिसके फलस्वरुप वहां अक्सर भूकंप आते हैं और ज्वालामुखी विस्फोट होता है. वर्ष 2013 में सोलोमन में 8.0 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी आई थी जिससे करीब 10 लोग मारे गए थे और इमारतें ध्वस्त होने के कारण हजारों लोग बेघर हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola