मेक्सिको के नर्सिंग होम में लगी आग, 16 लोगों की मौत
Updated at : 24 Jun 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन

तिजुआना : मेक्सिको के ‘ब्यूटीफुल डस्क’ नामक स्थान में एक नर्सिंग होम में तडके आग लग जाने से वहां रह रहे कम से कम 16 उम्रदराज लोगों की मौत हो गई. आग से पांच वरिष्ठ लोग घायल हुए हैं. एक व्यक्ति लापता बताया गया है. इस स्थान पर सीमाई शहर मेक्सिकली के ग्रामीण क्षेत्र के […]
विज्ञापन
तिजुआना : मेक्सिको के ‘ब्यूटीफुल डस्क’ नामक स्थान में एक नर्सिंग होम में तडके आग लग जाने से वहां रह रहे कम से कम 16 उम्रदराज लोगों की मौत हो गई.
आग से पांच वरिष्ठ लोग घायल हुए हैं. एक व्यक्ति लापता बताया गया है. इस स्थान पर सीमाई शहर मेक्सिकली के ग्रामीण क्षेत्र के बिना आश्रय वाले लोग रहते थे. मेक्सिकली के महापौर जायमे डियाज ओचोआ ने रेडिया फॉर्मूला को बताया कि इस केंद्र के प्रभारी इस धारणा पर भी गौर कर रहे हैं कि कहीं आग जानबूझकर तो नहीं लगाई गई हैं.
अधिकारियों ने कहा कि इंतजार करना होगा और देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है. डियाज मानते हैं कि इसके पीछे संभावित वजह हो सकती है क्योंकि इसे चलाने वाले नागरिक संगठनों और प्रबंधन के बीच तनाव चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




