ePaper

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

Updated at : 23 Jun 2015 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में रमजान के पाक महीने के दौरान अमेरिकी मुस्लमानों के लिए पारंपरिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि अमेरिका किसी भी धार्मिक समूह को निशाना बनाने को खारिज करता है और एकजुटता में यकीन रखता है. प्रख्यात अमेरिकी मुस्लिम और […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में रमजान के पाक महीने के दौरान अमेरिकी मुस्लमानों के लिए पारंपरिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि अमेरिका किसी भी धार्मिक समूह को निशाना बनाने को खारिज करता है और एकजुटता में यकीन रखता है.

प्रख्यात अमेरिकी मुस्लिम और बांग्लादेश एवं पाकिस्तान सहित इस्लामिक देशों के राजनयिक वार्षिक इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुये. ओबामा ने अपने संबोधन में अतिथियों से कहा, ‘जब हमारे मूल्यों पर खतरा होता है, हम लोग एक राष्ट्र के रूप में साथ होते हैं. इस साल के शुरू में चैपल हिल में जब तीन मुस्लिम अमेरिकियों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी, सभी धर्मों के अमेरिकी इस समुदाय के पक्ष में खडे हो गये थे.’

उन्होंने कहा, ‘एक अमेरिकी के रूप में, हमारा जोर रहता है कि किसी को भी इसलिए निशाना नहीं बनाना चाहिए कि वह क्या है, वह कैसा दिखता है, वह किससे प्यार करता है, वह किसकी पूजा करता है. हम लोग इस घृणा वाले कृत्यों के खिलाफ एकजुट हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola