ब्रिटेन के सबसे मोटे इंसान की मौत, शव को घर से बाहर निकालने में लगे घंटो

लंदन : ब्रिटेन के सबसे मोटे इंसान के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले ब्रिटेन केकार्ल थॉम्पसनका निधन हो गया है वे 33 साल के थे. कार्ल का वजन 412 किलोग्राम था. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को केन्ट स्थित अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी मौत के बाद एम्बुलेंस और दमकल टीम […]
लंदन : ब्रिटेन के सबसे मोटे इंसान के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले ब्रिटेन केकार्ल थॉम्पसनका निधन हो गया है वे 33 साल के थे. कार्ल का वजन 412 किलोग्राम था. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को केन्ट स्थित अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी मौत के बाद एम्बुलेंस और दमकल टीम को बुलाया गया. कार्ल के शव को उसके घर से बाहर निकालने में उन्हें कई घंटों का समय लगा. वे एक दिन में 10000 कैलोरीज लेते थे.
पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को मौत के पीछे कोई संदिग्ध कारण होने की आशंका नहीं है. आपको बता दें कि थॉम्पसन उस वक्त सुखिर्यों में आ गए थे जब उन्होंने यह घोषणा की थी कि उनके अत्यधिक खाने की आदतों के चलते उनका वजन 412 किलाग्राम हो गया है जिससे वे चिंतित हैं. इस घोषणा के बाद उनके पास वजन घटाने के प्रस्तावों की लाईन लग गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










