ePaper

दक्षिणी अफगानिस्तान में बम विस्फोट में परिवार के 14 सदस्यों की मौत

Updated at : 21 Jun 2015 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिणी अफगानिस्तान में बम विस्फोट में परिवार के 14 सदस्यों की मौत

कंधार : दक्षिणी अफगानिस्तान में आज एक मिनी वैन में सवार महिलाओं एवं बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से 14 लोगों की उस समय मौत हो गयी जब उनका वाहन सडक के किनारे लगाये गये बम विस्फोट का शिकार बन गया. रमजान शुरू होने के बाद हेलमंड प्रांत के माजरा जिले में यह […]

विज्ञापन

कंधार : दक्षिणी अफगानिस्तान में आज एक मिनी वैन में सवार महिलाओं एवं बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से 14 लोगों की उस समय मौत हो गयी जब उनका वाहन सडक के किनारे लगाये गये बम विस्फोट का शिकार बन गया. रमजान शुरू होने के बाद हेलमंड प्रांत के माजरा जिले में यह पहला बडा हमला है.

प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोहम्मद जन रासोलयार ने बताया कि हेलमंड प्रांत के माजरा जिले में देसी बम आइइडी विस्फोट में 14 नागरिकों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये. हेलमंड के पुलिस प्रमुख नबी जन मुल्ला खेल ने दावा किया कि इस हादसे में महिलाओं एवं बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य नागरिक घायल हो गये.

क्षेत्र के आदिवासी बुजुर्ग हाजे फतेह मोहम्मद ने बताया कि उसने 15 शव गिने. उसने बताया कि उसने वाहन से शव निकालने में मदद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola