"आतंक मुक्त" पाकिस्तान का उद्देश्य पूरा करेंगे आर्मी चीफ रहील शरीफ

Updated at : 20 Jun 2015 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
"आतंक मुक्त" पाकिस्तान का उद्देश्य पूरा करेंगे आर्मी चीफ रहील शरीफ

जावारो : पाकिस्तान के आर्मी चीफ राहील शरीफ पाकिस्तान को आतंकवाद से मुक्त कराना चाहते हैं, इस उदेश्य की पूर्ति के लिए वे सैन्य परीक्षण करवा रहे हैं.इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, जेनरल शरीफ ने मकाऊ से लौटने के बाद अपना पूरा दिन खैबर संस्था के आतंकवादियों के खिलाफ हो रहे सैन्य अभियान […]

विज्ञापन

जावारो : पाकिस्तान के आर्मी चीफ राहील शरीफ पाकिस्तान को आतंकवाद से मुक्त कराना चाहते हैं, इस उदेश्य की पूर्ति के लिए वे सैन्य परीक्षण करवा रहे हैं.इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, जेनरल शरीफ ने मकाऊ से लौटने के बाद अपना पूरा दिन खैबर संस्था के आतंकवादियों के खिलाफ हो रहे सैन्य अभियान के निरीक्षण में बिताया. यह अभियान अब अपने अंतिम चरण में हैं.

शरीफ ने सबसे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के पास स्थित जावारो का दौरा किया जहां आतंकवादी गढ़ें अब काफ़ी कम हो गये हैं. सैनिकों को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, जिस जगह यह अभियान संचालित हो रहा था, वहां विदेशी आईईडी की भरमार थी. खैबर संस्था के आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के बीहड़ इलाकों में अपने गढ़ बनाये थे.

आईएसपीआर के अनुसार शरीफ ने आंतकवादियों के खिलाफ फंदा कड़ा कर दिया गया है और कहा है कि आतंकवादियों को फिर से खुद को स्थापित करने के लिए अनुमति नहीं दी जायेगी. उन्होनें घायल तथा मृत सैनिकों को विशेष श्रद्धांजलि दी एवं देश भर के सभी कानून प्रवर्तन संस्थाओं के प्रयासों को सराहा और कहा कि सभी आतंकवादियों, उनके प्रशिक्षक तथा कोषाध्यक्षों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. वे उस क्षेत्र के आदिवासियों से भी प्रसन्न हैं जिन्होंने आतंकवाद के खात्मे को अपना समर्थन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola