बिना कश्‍मीर मुद्दे के भारत से बात नहीं करेगा पाकिस्‍तान : सरताज अजीज

Updated at : 15 Jun 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिना कश्‍मीर मुद्दे के भारत से बात नहीं करेगा पाकिस्‍तान : सरताज अजीज

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आरोपों की बौछार जारी रखते हुए आज कहा कि वह ‘भारतीय शर्तों पर भारत के साथ बात नहीं करेगा और उसने एजेंडे में ‘कश्मीर तथा पानी के मुद्दे’ शामिल नहीं होने पर किसी भी तरह की बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आरोपों की बौछार जारी रखते हुए आज कहा कि वह ‘भारतीय शर्तों पर भारत के साथ बात नहीं करेगा और उसने एजेंडे में ‘कश्मीर तथा पानी के मुद्दे’ शामिल नहीं होने पर किसी भी तरह की बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान ऐसी किसी वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेगा जो भारतीय शर्तों पर आधारित है और जब तक वार्ता के एजेंडे में कश्मीर और पानी के मुद्दों को शामिल नहीं किया जाता, तब तक भारत के साथ कोई बातचीत नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि उनका देश भारतीय नेताओं द्वारा दिये गये पाकिस्तान विरोधी बयानों के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के साथ उठाएगा. अजीज ने दक्षेस देशों के उच्च शिक्षा आयोग के प्रमुखों के 10वें सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद यहां मीडिया से बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की.

हालांकि अजीज ने यह भी कहा कि भारत के साथ अगर सौहार्दपूर्ण रिश्ते मुमकिन नहीं हैं तो पाकिस्तान भारत के साथ तनावमुक्त रिश्ते चाहता है. इससे पहले दक्षेस देशों के शिक्षा विशेषज्ञों के सामने दिये गये अजीज के भाषण के हवाले से रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान शांति प्रेमी देश है और बातचीत के जरिये भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के अपने रुख पर कायम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola