ePaper

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Updated at : 03 Jun 2015 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त

स्टॉकहोम: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले के चार वाहन मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें एक प्रोटोकॉलअधिकारी को हल्की चोटें आई हैं. हादसे के वक्त राष्ट्रपति का काफिला स्टॉकहोम से उप्साला विश्वविद्यालय जा रहा था. इस संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि काफिले की अंतिम चार कारों में सबसे आगे चल […]

विज्ञापन

स्टॉकहोम: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले के चार वाहन मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें एक प्रोटोकॉलअधिकारी को हल्की चोटें आई हैं. हादसे के वक्त राष्ट्रपति का काफिला स्टॉकहोम से उप्साला विश्वविद्यालय जा रहा था.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि काफिले की अंतिम चार कारों में सबसे आगे चल रहे वाहन में खराबी आने के बाद सभी एक दूसरे टकरा गईं. इन कारों में सुरक्षाकर्मी, प्रोटोकॉल अधिकारी और कैमरामैन सवार थे. राष्ट्रपति उप्साला विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने ठाकुर और गांधी, क्या वैश्विक शांति में उनकी समकालिन प्रासंगिता है, विषय पर पर अपनी बात रखी. इस बीच दुर्घटना के शिकार हुए वाहनों में सवार लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. प्रोटोकॉल अधिकारी, जिन्हें हल्की चोटें आई थी, को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गयी. तीन दिन की स्वीडन यात्र के बाद राष्ट्रपति के साथ बाद में वे सभी लोग भी बेलारुस रवाना हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola