म्यांमार की सीमा पर गोलाबारुद के प्रयोग का अभ्यास करेगा चीन

Updated at : 01 Jun 2015 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
म्यांमार की सीमा पर गोलाबारुद के प्रयोग का अभ्यास करेगा चीन

बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह म्यांमार की सीमा से सटे देश के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान में गोला बारुद के प्रयोग का एक संयुक्त अभ्यास करेगा. सैन्य सूत्रों ने बताया कि चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) गोला बारुद के प्रयोग का अभ्यास कल से म्यांमार की सीमा के पास करेगी. पीएलए […]

विज्ञापन
बीजिंग : चीन ने आज कहा कि वह म्यांमार की सीमा से सटे देश के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान में गोला बारुद के प्रयोग का एक संयुक्त अभ्यास करेगा.
सैन्य सूत्रों ने बताया कि चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) गोला बारुद के प्रयोग का अभ्यास कल से म्यांमार की सीमा के पास करेगी.
पीएलए चेंग्दू सैन्य क्षेत्र कमान के प्रवक्ता ज्हाओ पिकांग ने बताया कि यह संयुक्त अभ्यास पीएलए के सैन्य दल और वायुसेना के सैन्य दल मिलकर करेंगे. यह प्रशिक्षण योजनाओं के अनुसार ही है.
पीएलए ने एक बयान में कहा कि अभ्यास के हवाई क्षेत्र में किसी भी विमान को बिना अनुमति प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. इसमें कहा गया है कि इस अभ्यास के दौरान स्थानीय लोगों को भी अभ्यास क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं होगी.
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक पीएलए ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने म्यांमार को इस अभ्यास की सूचना दे दी है और इसके अंत की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola