चीन में 26 लडकियों से दुष्कर्म करने के दोषी स्कूल शिक्षक को मृत्युदंड

Updated at : 29 May 2015 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में 26 लडकियों से दुष्कर्म करने के दोषी स्कूल शिक्षक को मृत्युदंड

बीजिंग : चीन के गांसू प्रांत में प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक को 26 नाबालिग लडकियों से दुष्कर्म करने और यौन उत्पीडन करने के जुर्म में मृत्युदंड दिया गया है. प्राथमिक स्कूल के शिक्षक रहे ली जिशुन को तियांशुई सिटी के इंटरमीडियट पीपुल्स कोर्ट ने मौत की सजा सुनायी जिसके बाद सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट ने […]

विज्ञापन
बीजिंग : चीन के गांसू प्रांत में प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक को 26 नाबालिग लडकियों से दुष्कर्म करने और यौन उत्पीडन करने के जुर्म में मृत्युदंड दिया गया है.
प्राथमिक स्कूल के शिक्षक रहे ली जिशुन को तियांशुई सिटी के इंटरमीडियट पीपुल्स कोर्ट ने मौत की सजा सुनायी जिसके बाद सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट ने भी मौत की सजा पर मुहर लगा दी. अदालत ने ली को 2011 से 2012 के दौरान चार से 11 साल की उम्र की 26 लडकियों का यौन उत्पीडन करने का दोषी माना.
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक उसने लडकियों की छोटी उम्र का फायदा उठाया और कक्षाओं तथा छात्रावास में वारदात को अंजाम दिया. एसपीसी के एक न्यायाधीश ने कहा कि ली ने जो किया और उसका समाज पर जो असर पडा, इसके कारण उसे कठोर सजा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola