चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा से लगे मुस्लिम बहुल शिनजियांग में 181 आतंकवादी समूह ध्वस्त किए

Updated at : 26 May 2015 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा से लगे मुस्लिम बहुल शिनजियांग  में 181 आतंकवादी समूह ध्वस्त किए

बीजिंग : चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा से लगे मुस्लिम बहुल शिनजियांग उइगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र में 181 आतंकवादी समूहों को ध्वस्त किया है. चीन ने इस प्रांत में पिछले साल आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार कार्यालय के आंकडों के हवाले से चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी […]

विज्ञापन
बीजिंग : चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा से लगे मुस्लिम बहुल शिनजियांग उइगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र में 181 आतंकवादी समूहों को ध्वस्त किया है. चीन ने इस प्रांत में पिछले साल आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार कार्यालय के आंकडों के हवाले से चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस साल के 30 अप्रैल तक 181 हिंसक आतंकवादी गिरोह ध्वस्त किए गए. उनमें से 96.2 प्रतिशत गिरोहों को योजना के चरण में ध्वस्त किया गया.
इस बीच, 112 संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. चीन ने पिछले साल मई में शिनजियांग की प्रांतीय राजधानी उरुमछी में एक बाजार में बमबारी में 39 लोगों की मौत के बाद आतंकवाद निरोधी अभियान शुरू किया था. आतंकवाद निरोधी अभियान के शुरू होने के बाद से हिंसा की घटनाओं में कमी आयी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकवादी गतिविधियों के अतिरिक्त पुलिस ने धार्मिक कट्टरवाद के खिलाफ भी कार्रवाई की है और आतंकवाद को बढावा देने वाले वीडियो और ऑडियो क्लिप पर रोक लगाई है. पुलिस ने सीमा पर घुसपैठ के खिलाफ भी कार्रवाई की है.
शिनजियांग में एक करोड से ज्यादा मुस्लिम उइगुर अल्पसंख्यक रहते हैं. इसकी सीमा अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से मिलती हैं और कथित मुस्लिम अलगाववादी पाकिस्तान के कबायली इलाकों में प्रशिक्षण हासिल कर चीन में लौट आते हैं. पाकिस्तान ने हाल के माह में इन प्रशिक्षण शिविरों के खिलाफ हवाई और जमीनी कार्रवाइयों में इजाफा किया है. शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शिनजियांग में सभी जातीय समूहों के निवासियों ने आतंकवाद से लडने के लिए एक बल बनाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola