ePaper

पीएम का विदेश दौरा : साऊथ कोरिया पहुंचे नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट से सीधे नेशनल सिमेट्री गये

Updated at : 18 May 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम का विदेश दौरा : साऊथ कोरिया पहुंचे नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट से सीधे नेशनल सिमेट्री गये

सोल : अपने तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह साऊथ कोरिया पहुंचे. सोल के एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सुबह की शांति के साथ प्रधानमंत्री ने सोल एयरपोर्ट […]

विज्ञापन

सोल : अपने तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह साऊथ कोरिया पहुंचे. सोल के एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सुबह की शांति के साथ प्रधानमंत्री ने सोल एयरपोर्ट पर कदम रखा है.सोल एयरपोर्ट से वे सीधे राष्‍ट्रीय वीरों को श्रद्धांजलि देने नेशनल सिमेट्री पहुंचे.

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साऊथ कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे साथ ही वे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से भी मिलेंगे. मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों में कई समझौते होने की उम्मीद जतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों देशों में मेक इन इंडिया पर भी सहमति बन सकती है.

undefined




उलनबटोर से उड़ान भरने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर वॉल पर मंगोलिया को स्वागत के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि मैं यहां से बहुत सारी यादें ले जा रहा हूं. मैंने यहां आनंद पूर्वक अपने दो दिन बिताये. यह एक ऐतिहासिक दौरा रहा.

इससे पहले भारत ने रविवार को मंगोलिया को उसके बुनियादी ढांचा विकास में सहयोग के लिए एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा की घोषणा की है. साथ ही संबंधों को ‘सामरिक गंठजोड़’ के स्तर तक ले जाने और रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की. दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने व असैन्य परमाणु क्षेत्र, खनन जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक संभावनाओं को तलाशने का फैसला किया है.

दक्षिण कोरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी पड़ाव है. इस देश की तकनीक की दुनिया दीवानी है. भारत उससे तकनीक और रक्षा क्षेत्र में निवेश चाहता है. इन दो देशों के संबंधों की प्रगाढ़ता से एशिया में चीन की धमक पर लगाम लग सकेगी, जिससे दोनों को फायदा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola