ePaper

भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा, आतंकवाद द्वारा दुनिया को निगले जाने का है खतरा

Updated at : 06 May 2015 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा, आतंकवाद द्वारा दुनिया को निगले जाने का है खतरा

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि आतंकवाद एक ऐसा बडा खतरा है, जो विश्व को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि दोनों विश्वयुद्धों में देखने को मिला था. इसके साथ ही भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद को हराने के प्रयासों में कोई […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि आतंकवाद एक ऐसा बडा खतरा है, जो विश्व को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि दोनों विश्वयुद्धों में देखने को मिला था. इसके साथ ही भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद को हराने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोडनी चाहिए.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि भगवंत बिश्नोई ने कल यहां कहा, ‘‘आज आतंकवाद मानवता के समक्ष मौजूद सबसे बडे खतरों में से एक के रुप में उभरा है. आतंकवाद एक वैश्विक घटना है और इसे वैश्विक कार्रवाई से ही हराया जा सकता है. हमें यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि हमारे प्रयासों में कोई कमी न रहे.’’

द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित एक सत्र में शामिल होते हुए बिश्नोई ने कहा कि आतंकवाद की पहुंच के बढने का खतरा है और यह ‘‘दुनिया को ठीक वैसे ही जनसंहार के जरिए निगल सकता है, जैसा कि हमने दोनों विश्वयुद्धों के दौरान देखा.’’ उन्होंने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के 70 साल बाद तक की गई प्रगति के बावजूद युद्ध पूरी तरह समाप्त नहीं हो सके हैं.

सोलहवीं सदी में संघर्षों में मरने वालों की संख्या 16 लाख से 20वीं सदी में यह संख्या लगभग 11 करोड हो जाने के आकलन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, हालांकि युद्ध और सशस्त्र संघर्षों की घटनाओं में समय के साथ कमी आई हो सकती है, लेकिन लोगों पर इसके वास्तविक असर की व्यापकता बढी है.
भारतीय राजनयिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वैश्विक शासन से जुडे उन संस्थानों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए, जिनकी स्थापना दूसरे विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि में की गई थी. यह युद्ध मानव इतिहास में सबसे ज्यादा विनाशकारी और तबाही वाला वैश्विक संघर्ष था.
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए बिश्नोई ने कहा कि भारतीय सेना में जवानों की संख्या दो लाख से बढकर 25 लाख तक पहुंच चुकी है, जो इतिहास का सबसे बडा स्वयंसेवी बल है. दूसरे विश्वयुद्ध में भारतीय सेना ने लगभग 87 हजार सैनिक गंवाए थे और हजारों घायल हुए थे.
बिश्नोई ने कहा, सदियों से भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत के दर्शन की परंपरा रही है जिसने योद्धाओं को राह दिखाई है. उन्होंने कहा, यह इस संदर्भ के साथ है कि अहिंसा के प्रचारक महात्मा गांधी ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे तत्कालीन संघर्ष के बावजूद दो विश्वयुद्धों में भारत की भागीदारी का समर्थन किया था.

सोलहवीं सदी में संघर्षों में मरने वालों की संख्या 16 लाख से 20वीं सदी में यह संख्या लगभग 11 करोड हो जाने के आकलन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि युद्ध और सशस्त्र संघर्षों की घटनाओं में समय के साथ कमी आई हो सकती है, लेकिन लोगों पर इसके वास्तविक असर की व्यापकता बढी है.’’
भारतीय राजनयिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वैश्विक शासन से जुडे उन संस्थानों की ‘सेहत’ का भी ख्याल रखना चाहिए, जिनकी स्थापना दूसरे विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि में की गई थी. यह युद्ध ‘‘मानव इतिहास में सबसे ज्यादा विनाशकारी और तबाही वाला वैश्विक संघर्ष था.’’ दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए बिश्नोई ने कहा कि भारतीय सेना में जवानों की संख्या दो लाख से बढकर 25 लाख तक पहुंच चुकी है, जो इतिहास का सबसे बडा स्वयंसेवी बल है.
दूसरे विश्वयुद्ध में भारतीय सेना ने लगभग 87 हजार सैनिक गंवाए थे और हजारों घायल हुए थे. बिश्नोई ने कहा, ‘‘सदियों से भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत के दर्शन की परंपरा रही है जिसने योद्धाओं को राह दिखाई है.’’उन्होंने कहा, ‘‘यह इस संदर्भ के साथ है कि अहिंसा के प्रचारक महात्मा गांधी ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ हमारे तत्कालीन संघर्ष के बावजूद दो विश्वयुद्धों में भारत की भागीदारी का समर्थन किया था.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola