लूटपाट के प्रयास के दौरान भारतीय महिला को गोली लगी, मौत

Updated at : 03 May 2015 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट के प्रयास के दौरान भारतीय महिला को गोली लगी, मौत

न्यूयॉर्क : अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना राज्य में एक गैस स्टेशन पर काम करने वाली भारतीय मूल की एक गुजराती महिला लूटपाट के एक प्रयास के दौरान चेहरे पर गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई और आज उसकी मौत हो गई. मृदुलाबेन पटेल पाउडर्सविले में एक गैस स्टेशन में एक स्टोर की […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना राज्य में एक गैस स्टेशन पर काम करने वाली भारतीय मूल की एक गुजराती महिला लूटपाट के एक प्रयास के दौरान चेहरे पर गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई और आज उसकी मौत हो गई.

मृदुलाबेन पटेल पाउडर्सविले में एक गैस स्टेशन में एक स्टोर की सहमालकिन और क्लर्क थी. माना जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस ने गुरुवार की रात मृदुलाबेन के चेहरे पर गोली मार दी। पुलिस ने हमलावर की पहचान के लिए मदद मांगी है. सूत्रों ने कहा कि उसने आज दम तोड दिया.

उन्होंने कहा कि महिला के पास अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकता थी। ऐसा लगता है कि यह लूटपाट के प्रयास का मामला है, नस्लीय हमला नहीं है. उन्होंने ने कहा कि अटलांटा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने उसके पति से बात की है. उसके परिवार ने भारतीय मिशन से कोई मदद नहीं मांगी है.

पुलिस के हवाले से कहा गया कि वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को स्टोर में घुसते और सिगार खरीदते दिखाया गया. अधिकारी उन खुफिया फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं जिसमें संदिग्ध को सिगार खरीदते और फिर महिला को गोली मारते दिखाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola