ePaper

ऑस्ट्रेलिया में बाढ से पांच लोगों की मौत

Updated at : 02 May 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में बाढ से पांच लोगों की मौत

सिडनी : उत्तर पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में अचानक आई बाढ में बह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई है. क्वींसलैंड की प्रीमियर अनास्तासिया पालाजुक ने इसे मूसालाधार बारिश का परिणाम करार दिया. उन्होंने कहा कि पहली घटना में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की तब मौत हो गई जब उनकी कार ब्रिसबेन […]

विज्ञापन

सिडनी : उत्तर पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में अचानक आई बाढ में बह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई है. क्वींसलैंड की प्रीमियर अनास्तासिया पालाजुक ने इसे मूसालाधार बारिश का परिणाम करार दिया. उन्होंने कहा कि पहली घटना में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की तब मौत हो गई जब उनकी कार ब्रिसबेन से करीब 44 किलोमीटर दूर कैबूलटुर में बाढ में बह गई.

दूसरी घटना भी कैबूलटुर में हुई जहां तीन लोगों को ले जा रही एक कार बह गई, लेकिन दो लोग बचने में सफल रहे. कार चालक का शव आज सुबह बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार बुरपेंगरी के नजदीक कई वाहन बह गए. इस घटना में 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola