नेपाल भूकंप : राहत कार्य में भारत ने चीन पर बनायी बढत, अमेरिका ने कहा इंडिया है ग्लोबल लीडर

नयी दिल्ली/बीजिंग : नेपाल में आये भयावह भूकंप के बाद भारत के त्वरित पहल व वहां राहत पहुंचाने को लेकर एक बार फिर भारत ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है. भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने मंगलवार को भारत की जम कर तारीफ की और कहा कि नेपाल संकट के दौरान […]
नयी दिल्ली/बीजिंग : नेपाल में आये भयावह भूकंप के बाद भारत के त्वरित पहल व वहां राहत पहुंचाने को लेकर एक बार फिर भारत ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है. भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने मंगलवार को भारत की जम कर तारीफ की और कहा कि नेपाल संकट के दौरान भारत ने दो तत्परता दिखायी, उससे यह साफ है कि भारत ग्लोबल लीडरशिप की भूमिका में आ रहा है. उन्होंने बीते दिनों संकटग्रस्त यमन से भी भारतीय ही नहीं अन्य देशों के नागरिकों को भाारत सरकार द्वारा सफलतापूर्वक निकाले जाने की तारीफ की और अपने विचारों को ट्विटर पर साझा किया था.
दरअसल, नेपाल भौगोलिक रूप से दुनिया की दो महाशक्तियों भारत व चीन के बीच स्थित है. चीन हमेशा से नेपाल को अपने प्रभाव क्षेत्र में लेने की कोशिश करता रहा है. उसकी इन कोशिशों का सामरिक उद्देश्य है. वह इसके माध्यम से भारत को नियंत्रित करना चाहता है. वहीं, भारत के साथ नेपाल के गहरे सांस्कृतिक व वैचारिक रिश्ते रहे हैं. भारत ने हमेशा नेपाल की संप्रभुता का सम्मान किया है व उसके साथ भाई जैसा व्यवहार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




