पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से 26 लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज मूसलाधार बारिश से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोग घायल हो गये. मूसलाधार बारिश से प्रांतीय राजधानी पेशावर और चारसड्डा, नौशेरा जिले विशेष तौर पर प्रभावित हुए हैं. प्रांतीय मंत्री जिया उल्लाह अफरीदी ने बताया कि बारिश से […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज मूसलाधार बारिश से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोग घायल हो गये. मूसलाधार बारिश से प्रांतीय राजधानी पेशावर और चारसड्डा, नौशेरा जिले विशेष तौर पर प्रभावित हुए हैं.
प्रांतीय मंत्री जिया उल्लाह अफरीदी ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में 26 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल और चारसड्डा तथा नौशेरा के जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










