ePaper

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 35 लोगों की मौत

Updated at : 18 Apr 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 35 लोगों की मौत

फैजाबाद : पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को मोटरसाइकिल से आए आत्मघाती हमलावर ने एक बैंक को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई. यह हमला पूर्वी प्रांत नंगहार की राजधानी जलालाबाद में हुआ। इस हमले में सैनिकों और आम लोगों केा निशाना बनाया गया जो अपना मासिक वेतन लेने बैंक […]

विज्ञापन
फैजाबाद : पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को मोटरसाइकिल से आए आत्मघाती हमलावर ने एक बैंक को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई. यह हमला पूर्वी प्रांत नंगहार की राजधानी जलालाबाद में हुआ। इस हमले में सैनिकों और आम लोगों केा निशाना बनाया गया जो अपना मासिक वेतन लेने बैंक आए हुए थे.
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई ने हमले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कम से कम 35 लोगों की मौत हो गयी जबकि 125 लोग घायल हुए हैं. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले की कडी निंदा की है. उन्होंने इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट समूह को जिम्मेदार ठहराया.
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि इस हमले के पीछे तालिबान का हाथ नहीं है. उसने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं और इसमें शामिल होने की बात से इंकार करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola