नाइजीरिया में चर्च की इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत
Updated at : 13 Apr 2015 10:54 AM (IST)
विज्ञापन

इनुगू (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के इनुगू प्रांत के ओदूमा शहर में शनिवार को चर्च की इमारत ढ़हने से पांच लोगों की मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी रविवार को पुलिस ने दी. एक प्रत्यक्षदर्शी आइजक ने समाचार एजेंसी झिंगुआ को बताया कि नाइजीरिया के सेंट एंथोनी कैथोलिक चर्च कैथेड्रल की बल्डिंग शनिवार रात को […]
विज्ञापन
इनुगू (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के इनुगू प्रांत के ओदूमा शहर में शनिवार को चर्च की इमारत ढ़हने से पांच लोगों की मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी रविवार को पुलिस ने दी.
एक प्रत्यक्षदर्शी आइजक ने समाचार एजेंसी झिंगुआ को बताया कि नाइजीरिया के सेंट एंथोनी कैथोलिक चर्च कैथेड्रल की बल्डिंग शनिवार रात को मुसलाधार बारिश के बाद ढ़ह गयी.
बताया जाता है कि घटना के वक्त लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे. पुलिस प्रवक्ता इबेरे अमारिजू ने जानकारी दी कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर अभी छानबीन की जा रही है.
पुलिस प्रवक्ता इबेरे अमारिजू ने चर्च की इमारत ढ़हने से वहां मौजूद पांच लोगों के मरने के खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नाइजीरिया में इस तरह से इमारत ढ़हने की घटना सामान्य है.
पिछले साल 12 सितंबर 2014 को नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था का हब माने जाने वाले लागोस शहर में भी एक चर्च की बहुमंजिला इमारत ढ़ह गयी थी. जिसमें कम से कम 116 लोगों की जाने चली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




