ePaper

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आतंकवादी देशों की ब्‍लैक लिस्‍ट से क्‍यूबा का नाम हटाने की सिफारिश की

Updated at : 10 Apr 2015 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आतंकवादी देशों की ब्‍लैक लिस्‍ट से क्‍यूबा का नाम हटाने की सिफारिश की

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद के कथित प्रायोजकों की अमेरिकी की काली सूची से क्यूबा का नाम हटाने की सिफारिश की है. इससे पहले, राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंत्रालय की सिफारिश के तैयार हो जाने की पुष्टि की थी. उसमें कहा गया था कि वह पनामा में दोनों अमेरिकी महाद्वीपों के शिखर सम्मेलन […]

विज्ञापन
वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद के कथित प्रायोजकों की अमेरिकी की काली सूची से क्यूबा का नाम हटाने की सिफारिश की है.
इससे पहले, राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंत्रालय की सिफारिश के तैयार हो जाने की पुष्टि की थी. उसमें कहा गया था कि वह पनामा में दोनों अमेरिकी महाद्वीपों के शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करने से पहले इसके बारे में खुलासा नहीं करेंगे.
सीनेट की विदेशी संबंध समिति के एक प्रमुख सदस्य, सीनेटर बेन कार्डिन ने कल कहा ‘आतंकवाद के प्रायोजकों की विदेश मंत्रालय की सूची से क्यूबा को हटाने की सिफारिश क्यूबा से अधिक मजबूत संबंध बनाने के हमारे प्रयास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.’
कार्डिन क्यूबा से संबंधों को अच्छा करने के अमेरिका के हाल के प्रयास में शामिल रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola