ePaper

बांग्लादेश में भीषण तूफान के दस्तक देने पर 22 लोगों की मौत

Updated at : 06 Apr 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में भीषण तूफान के दस्तक देने पर 22 लोगों की मौत

ढाका : ढाका और पश्चिमोत्तर बांग्लादेश से बीती रात एक भीषण चक्रवाती तूफान के गुजरने पर कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और सैकडों अन्य घायल हो गये. कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है. गर्मी के मौसम में बंगाल की खाडी में विकसित होने वाले नार्वेस्टर (तूफान) ने बीती रात देश […]

विज्ञापन

ढाका : ढाका और पश्चिमोत्तर बांग्लादेश से बीती रात एक भीषण चक्रवाती तूफान के गुजरने पर कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और सैकडों अन्य घायल हो गये. कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है. गर्मी के मौसम में बंगाल की खाडी में विकसित होने वाले नार्वेस्टर (तूफान) ने बीती रात देश के कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, पेड उखाड दिये और बिजली के खंभे गिरा दिये.

ढहे हुए मकानों के नीचे दबने के चलते ज्यादातर पीडितों की मौत हो गयी जबकि कुछ को गिरे हुए बिजली के खंभों से करंट लगा. पुलिस और दमकल अधिकारियों के मुताबिक राजधानी ढाका से 197 किलोमीटर दूर बोगरा जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ क्योंकि तूफान में वहां 19 लोग मारे गये.

बोगरा के उपायुक्त शफीकुर रहमान ने बताया कि करीब 100 लोग तूफान में घायल हो गये और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दमकल सेवा अधिकारियों ने बताया कि दो पीडितों की ढाका में मौत हो गयी.

वहीं, मीरपुर में तूफान के दौरान एक दीवार ढहने से एक महिला और उसकी छह माह की बच्ची की मौत हो गयी. तूफान के दौरान जमालपुर में जमुना में एक नौका के पलट जाने पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola