ePaper

जर्मनविंग्ज हादसे के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी दिया विमानों के कॉकपिट में दो सदस्यों के रहने का आदेश

Updated at : 30 Mar 2015 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
जर्मनविंग्ज हादसे के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी दिया विमानों के कॉकपिट में दो सदस्यों के रहने का आदेश

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने देश में 50 या इससे अधिक यात्रियों का परिचालन कर रहे विमानों में कॉकपिट में चालक दल के कम से कम दो सदस्यों के हर समय हाजिर रहने को अनिवार्य कर दिया है. यह कदम हाल ही में हुए जर्मनविंग्ज विमान की दुर्घटना के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें 150 लोगों […]

विज्ञापन
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने देश में 50 या इससे अधिक यात्रियों का परिचालन कर रहे विमानों में कॉकपिट में चालक दल के कम से कम दो सदस्यों के हर समय हाजिर रहने को अनिवार्य कर दिया है. यह कदम हाल ही में हुए जर्मनविंग्ज विमान की दुर्घटना के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें 150 लोगों की मौत हो गई थी.
ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री वारेन ट्रस ने बताया कि आस्ट्रेलिया की घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स अपनी कॉकपिट की रक्षा एवं सुरक्षा जरुरतों को बढाएगी, जो तुरंत ही लागू हो जाएगी.
ट्रस ने बताया, उड़ान के दौरान विमान के कॉकपिट में हर समय चालक दल के दो सदस्य या अधिकृत व्यक्ति उपस्थिति रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया की एयरलाइन्स अपनी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को जल्द ही अपडेट करेगी. ये बंदोबस्त उन सभी नियमित यात्री परिवहन सेवाओं के लिए हर समय लागू होगा, जिन विमानों में 50 यात्री और उससे अधिक सीटों की क्षमता है.
यह घोषणा जर्मनविंग्ज विमान 4यू9525 के सह-पायलट आंद्रियास लुबिट्ज द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने से पहले अपने वरिष्ठ सहकर्मी को कॉकपिट से बाहर बंद करने की घटना के एक सप्ताह बाद आई है. इस दुर्घटना में फ्रांसीसी एल्प्स पहाडियों में विमान में सवार सभी 150 लोगों की मौत हो गई थी.
फ्रांस के अधिकारियों ने माना कि जर्मनविंग्ज विमान दुर्घटना आत्महत्या और सामूहिक हत्या का एक मामला दिखाई देती है. मृतकों में दो आस्ट्रेलिया के नागरिक भी थे. कॉकपिट में दो सदस्यों के रहने की नयी नीति कारगर है या नहीं, इसके लिए इसकी 12 महीने के बाद समीक्षा की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola