ePaper

पापुआ न्यू गिनी में 7.7 तीव्रता का भूकंप

Updated at : 30 Mar 2015 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी में 7.7 तीव्रता का भूकंप

सिडनी : पपुआ न्यू गिनी के तट पर आज 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण भूकंप के केंद्र के एक हजार किलोमीटर के दायरे में ‘खतरनाक’ सुनामी लहरें आने की संभावना है. यह जानकारी अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिकों ने दी है. ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलोजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप कोकोपो शहर से करीब 54 किलोमीटर […]

विज्ञापन

सिडनी : पपुआ न्यू गिनी के तट पर आज 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण भूकंप के केंद्र के एक हजार किलोमीटर के दायरे में ‘खतरनाक’ सुनामी लहरें आने की संभावना है. यह जानकारी अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिकों ने दी है.

‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलोजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप कोकोपो शहर से करीब 54 किलोमीटर और राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 789 किलोमीटर दूर आया और इसका केंद्र 65 किलोमीटर की गहराई में था.

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा, ‘‘प्रारंभिक भूकंप मापदंडों के आधार पर . भूकंप के केंद्र के 1,000 किलोमीटर के दायरे में स्थित समुद्रतटों पर खतरनाक सुनामी लहरों के आने की संभावना है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola