संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को मृत्युदंड पर फिर से रोक लगाने को कहा

संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान में फांसी की सजा में वृद्धि पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार से कहा है कि मृत्युदंड पर जल्द से जल्द रोक लगायी जानी चाहिए. पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र कहीं भी […]
संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान में फांसी की सजा में वृद्धि पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार से कहा है कि मृत्युदंड पर जल्द से जल्द रोक लगायी जानी चाहिए. पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र कहीं भी किसी भी ऐसे व्यक्ति की मौत की सजा खत्म किए जाने का आह्वान करता रहा है जिसकी उम्र अपराध के वक्त 18 साल से कम रही हो.
विश्व निकाय ने पाकिस्तान सरकार की इस हालिया घोषणा पर भी चिंता जतायी कि उसने केवल आतंकवाद से जुडे नहीं, बल्कि सभी मामलों में मृत्युदंड पर पाबंदी वापस ले ली है. बयान में कहा गया है कि जिन लोगों को फांसी पर लटकाया गया उनमें से ऐसे लोग भी थे जो वारदात के वक्त नाबालिग थे और 8,000 से ज्यादा कैदियों को मौत की सजा मिली हुई है. इसके मुताबिक, ‘संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान में सरकार से मृत्युदंड पर जल्द से जल्द फिर पाबंदी लगाने का आग्रह करता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




