पाकिस्तानी मूल के दो अमेरिकी ने न्यूयॉर्क हमले में गुनाह कबूला
Updated at : 13 Mar 2015 10:54 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: न्यूयॉर्क में आतंकी हमला करने का षड्यंत्र रचने के आरोपों में पाकिस्तानी मूल के दो अमेरिकी भाइयों ने संघीय अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अदालत में अभियोजकों ने कहा कि इस मामले में 22 वर्षीय रईस आलम काजी को अधिकतम 35 साल और 32 वर्षीय शहरयार आलम काजी को अधिकतम 20 […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: न्यूयॉर्क में आतंकी हमला करने का षड्यंत्र रचने के आरोपों में पाकिस्तानी मूल के दो अमेरिकी भाइयों ने संघीय अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. अदालत में अभियोजकों ने कहा कि इस मामले में 22 वर्षीय रईस आलम काजी को अधिकतम 35 साल और 32 वर्षीय शहरयार आलम काजी को अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है.
दोनों भाइयों ने 2014 में हिरासत के दौरान दो संघीय अधिकारियों पर हमले की बात भी स्वीकार की है. दक्षिणी फ्लोरिडा जिले के न्यायाधीश बेथ ब्लूम ने इस आतंकी साजिश के मामले में दोनों भाइयों को सजा सुनाने के लिए पांच जून की तारीख निर्धारित की है.
न्याय विभाग के मुताबिक, काजी बंधुओं ने स्वीकार किया कि रईस (छोटा भाई) घातक हथियारों का प्रयोग कर न्यूयॉर्क शहर में हमले करने वाला था और इस काम में उसे बड़े भाई शहरयार ने आर्थिक एवं भावनात्मक रूप से मदद की तथा हमले के लिए प्रेरित किया.
रईस और शहरयार को नवंबर 2012 में जिस समय गिरफ्तार किया गया उस समय वे फ्लोरिडा के ऑकलैंड पार्क में रह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




