ePaper

माउंट एवरेस्ट से होकर गुजरेगी चीन से नेपाल की नयी रोजाना उडान

Updated at : 10 Mar 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट से होकर गुजरेगी चीन से नेपाल की नयी रोजाना उडान

बीजिंग : चीन के दक्षिणपश्चिमी शहर चेंगदू और नेपाल की राजधानी काठमांडो के बीच अगले महीने से एक रोजाना उडान शुरू की जाएगी जो माउंट एवरेस्ट के उपर से गुजरेगी. इससे यात्रियों को विमान से दुनिया की सबसे उंची पर्वतीय चोटी और तिब्बत का विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा. चीन के सिचुआन एयरलाइंस ने बताया […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के दक्षिणपश्चिमी शहर चेंगदू और नेपाल की राजधानी काठमांडो के बीच अगले महीने से एक रोजाना उडान शुरू की जाएगी जो माउंट एवरेस्ट के उपर से गुजरेगी. इससे यात्रियों को विमान से दुनिया की सबसे उंची पर्वतीय चोटी और तिब्बत का विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा.

चीन के सिचुआन एयरलाइंस ने बताया कि यह उडान सेवा एक अप्रैल को शुरू की जाएगी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार रोजाना उडान चेंगदू से सुबह साढे सात बजे (स्थानीय समयानुसार) निकलेगी और सुबह 10 बजकर दस मिनट पर काठमांडो पहुंचेगी. उडान ल्हासा और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से होकर जाएगी.

चीनी पर्यटक हर साल बडी संख्या में नेपाल की यात्रा पर जाते हैं. चीन ने तिब्बत के रास्ते और वायु मार्ग द्वारा नेपाल के साथ संपर्क को बेहतर करते हुए उसके साथ अपने संबंधों को नयी ऊंचाई दी है. इससे उसके लाखों पर्यटक नेपाल की यात्रा करने के लिए प्रेरित हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola