शूटिंग के दौरान अर्जेंटिना में दो हैलीकॉप्टरों की टक्कर, 10 की मौत

ब्यूनस आयर्स : दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में फ्रांस के एक रीयलिटी शो की शूटिंग कर रहे कलाकारों सहित 10 लोगों की मौत हो गयी. यह घटना कल उत्तरी अर्जेंटिना के ला रियोजा प्रांत के पहाडी क्षेत्र में हुई. ला रियोजा प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता डिसेल कुनियो ने कहा, ‘‘मृतकों में कई फ्रांसीसी नागरिक हैं. […]
ब्यूनस आयर्स : दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में फ्रांस के एक रीयलिटी शो की शूटिंग कर रहे कलाकारों सहित 10 लोगों की मौत हो गयी. यह घटना कल उत्तरी अर्जेंटिना के ला रियोजा प्रांत के पहाडी क्षेत्र में हुई.
ला रियोजा प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता डिसेल कुनियो ने कहा, ‘‘मृतकों में कई फ्रांसीसी नागरिक हैं. हमें अब तक अर्जेंटिना के केवल दो लोगों की मौत की सूचना है.’’
प्रांतीय सरकार के एक अन्य प्रवक्ता होरासियो अलारकन ने बताया कि संभवत: शो की शूटिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गये. उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी जीवित नहीं बचा है.’’ अलारकन ने बताया कि उस समय मौसम अच्छा था और घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










