दक्षेस सम्‍मेलन में भाग लेने अगले साल पाकिस्‍तान आयेंगे पीएम नरेंद्र मोदी : अजीज

Updated at : 09 Mar 2015 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षेस सम्‍मेलन में भाग लेने अगले साल पाकिस्‍तान आयेंगे पीएम नरेंद्र मोदी : अजीज

इस्लामाबाद : विदेशी मामलों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहाकार सरताज अजीज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल आयोजित होने वाले दक्षेस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए ‘निश्चित तौर’ पर पाकिस्तान आएंगे. कल यहां इस्लामिक देशों के छठे थिंक टैंक फोरम के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद अजीज […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : विदेशी मामलों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहाकार सरताज अजीज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल आयोजित होने वाले दक्षेस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए ‘निश्चित तौर’ पर पाकिस्तान आएंगे. कल यहां इस्लामिक देशों के छठे थिंक टैंक फोरम के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद अजीज ने संवाददाताओं को बताया, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर अगले साल पाकिस्तान आएंगे.’

पाकिस्तान वर्ष 2016 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) सम्मेलन की मेजबानी करेगा. इस सम्मेलन में इस संघ के सदस्य देशों- अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका को आमंत्रित किया जाएगा. डॉन न्यूज ने भारत-पाक संबंधों के मुद्दे पर अजीज के हवाले से कहा कि ‘जब भी वार्ताएं शुरू होंगी, साझा हित के सभी मुद्दों को इसमें शामिल किया जाएगा.’

विदेश सचिव एस जयशंकर ने अपनी ‘सार्क यात्रा’ के तहत तीन मार्च को पाकिस्तान की यात्र की थी और अपने समकक्ष एजाज चौधरी से बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने दक्षेस पर भारतीय नेतृत्व की उम्मीदों और सभी पडोसी देशों के साथ एक सहयोगात्मक संबंध विकसित करने के उसके संकल्प की जानकारी दी. अजीज ने कहा कि हालांकि भारतीय विदेश सचिव की यात्रा से दक्षेस का एजेंडा जुडा था, फिर भी दोनों पक्षों ने इस अवसर का इस्तेमाल द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए किया.

उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच विश्वास की कमी को एक बडा मुद्दा बताया और कहा कि अगर धीरे-धीरे विश्वास की बहाली हो जाती है तो अन्य मुद्दों पर प्रगति होगी. भारत ने पिछले साल अगस्त में बिल्कुल ऐन मौके पर विदेश सचिव स्तर की वार्ताओं को रद्द कर दिया था क्‍योंकि नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कश्मीरी अलगाववादियों के साथ बातचीत की थी.

इसी बीच चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पाकिस्तान की यात्रा के बारे में बात करते हुए अजीज ने कहा कि यात्र की तिथियां तय की जा रही हैं. उन्होंने कहा, ‘चीनी राष्ट्रपति 23 मार्च को पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं आएंगे.’ पिछले साल चीनी राष्ट्रपति ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के कारण अपनी पाकिस्तान यात्रा को स्थगित कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola