ePaper

ओबामा ने कहा , ईरान के साथ करार नहीं होने पर अमेरिका कर रहा पीछे हटने की तैयारी

Updated at : 09 Mar 2015 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा ने कहा , ईरान के साथ करार नहीं होने पर अमेरिका कर रहा पीछे हटने की तैयारी

वाशिंगटन : ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता में अब भी कुछ मुश्किलों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अगर तेहरान के साथ समझौता नहीं होता है तो अमेरिका पीछे हटने को तैयार है. ओबामा ने सीबीएस न्यूज को एक साक्षात्कार में कहा, ‘अगर समझौता नहीं होता है तो […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता में अब भी कुछ मुश्किलों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अगर तेहरान के साथ समझौता नहीं होता है तो अमेरिका पीछे हटने को तैयार है. ओबामा ने सीबीएस न्यूज को एक साक्षात्कार में कहा, ‘अगर समझौता नहीं होता है तो हम पीछे हट जाएंगे.’

उन्होंने कहा, ‘वे परमाणु हथियार हासिल नहीं कर रहे हैं, अगर हम इसकी पुष्टि नहीं कर पाते हैं तो एक फासला हो सकता है, इसलिए अगर वे दिखावा करते हैं तो हमारे पास कदम उठाने के लिए पर्याप्त समय होगा. अगर उस तरह का समझौता नहीं होता है तो हम इसे नहीं करेंगे.’

सवालों का जवाब देते हुए ओबामा ने कहा ईरानी प्रशासन को लेकर दुनिया ही नहीं बल्कि अमेरिका को भी काफी संदेह है. उन्होंने कहा, ‘ईरानियों ने गंभीरता से वार्ता की है क्योंकि हम अब तक जारी कुछ कडे प्रतिबंधों के जरिए उन्हें वार्ता की मेज तक लाने में कामयाब रहे. दूरियां पाटने में हमने सफलता हासिल की है लेकिन कुछ मुश्किलें अब भी है.’

ओबामा ने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि अगले महीनों में हम यह निर्धारित कर पाएंगे कि उनका तंत्र इस वाजिब करार को मानता है या नहीं. असल में जैसा कि वे कहते हैं वो केवल शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रमों में दिलचस्पी रखते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola