ePaper

बलात्कार के दोषी सिंगापुरी युवक को 13 साल कैद, 12 बेंत की सजा

Updated at : 07 Mar 2015 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
बलात्कार के दोषी सिंगापुरी युवक को 13 साल कैद, 12 बेंत की सजा

सिंगापुर : किशोरी से बलात्कार के मामले में बार-बार बयान बदलने के लिए 21 वर्षीय सिंगापुरी युवक को 13 साल कैद और 12 बेंत लगाने की सजा सुनायी गयी है. इस युवक ने सितंबर 2014 में जब पहली बार खुद पर लगे आरोप को सही बताते हुए अपना जुर्म स्वीकार किया था तब उसकी उम्र […]

विज्ञापन

सिंगापुर : किशोरी से बलात्कार के मामले में बार-बार बयान बदलने के लिए 21 वर्षीय सिंगापुरी युवक को 13 साल कैद और 12 बेंत लगाने की सजा सुनायी गयी है. इस युवक ने सितंबर 2014 में जब पहली बार खुद पर लगे आरोप को सही बताते हुए अपना जुर्म स्वीकार किया था तब उसकी उम्र 20 साल थी. लेकिन उसने 17 अक्तूबर को सजा सुनाए जाने से ठीक पहले, अपना बयान बदल लिया.

द स्ट्रेट टाइम्स की आज की खबर में कहा गया है कि तब उसकी उम्र 21 साल होने में तीन दिन शेष थे. इसी के साथ ही उसने कम सजा पाने का अवसर गंवा दिया. 21 साल से कम उम्र के लोगों को यह सजा 18 माह से तीन साल तक हो सकती है. बहरहाल, इस युवक के विचार कल फिर बदल गए और उसने बलात्कार, गलत तरीके से बंद कर रखने, आपराधिक धमकी और पीडित को चोट पहुंचाने के आरोप को स्वीकार कर लिया.

पीडित की उम्र तब 13 साल थी. युवक ने कल तीन अन्य अवयस्क लडकियों से यौन संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की. इन लडकियों के साथ उसने अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2013 के बीच यौन संबंध बनाए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola