चीन के हेनान प्रांत में पहाड़ी से गिरी बस, 20 की मौत

Updated at : 03 Mar 2015 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
चीन के हेनान प्रांत में पहाड़ी से गिरी बस, 20 की मौत

बीजिंग : चीन के केंद्रीय हेनान प्रांत में शिनझियांग सिटी और लिंझोउ सिटी के बीच पहाड़ी से एक बस के गिर जाने पर इसमें सवार एक संगीत मंडली के कम से कम 20 लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये.स्थानीय राहत मुख्यालय के अनुसार, यह दुर्घटना कल रात को शिनझियांग सिटी और लिंझोउ […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के केंद्रीय हेनान प्रांत में शिनझियांग सिटी और लिंझोउ सिटी के बीच पहाड़ी से एक बस के गिर जाने पर इसमें सवार एक संगीत मंडली के कम से कम 20 लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये.स्थानीय राहत मुख्यालय के अनुसार, यह दुर्घटना कल रात को शिनझियांग सिटी और लिंझोउ सिटी के बीच हुई.बस में हेनान प्रांत की शिनझियांग सिटी की एक निजी संगीत मंडली के 33 सदस्य सवार थे.

बस लिंझोउ जा रही थी.सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इस संगीत मंडली ने इस वाहन को किराये पर लिया था.सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बस की क्षमता 35 लोगों को लाने-ले जाने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola