सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन की हालत स्थिर, ICU में भर्ती
Updated at : 26 Feb 2015 12:57 PM (IST)
विज्ञापन

सिंगापुर: सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यी अभी भी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह ताजा जानकारी ऐसे समय जारी की है जब अफवाहें फैलीं कि 91 वर्षीय नेता का निधन हो गया है. शहर की आर्थिक सफलता में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती […]
विज्ञापन
सिंगापुर: सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यी अभी भी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह ताजा जानकारी ऐसे समय जारी की है जब अफवाहें फैलीं कि 91 वर्षीय नेता का निधन हो गया है.
शहर की आर्थिक सफलता में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है. ली पीपुल्स एक्शन पार्टी के सह संस्थापक हैं और इस पार्टी ने 1959 के बाद सिंगापुर में शासन किया. निमोनिया से ग्रस्त ली को पांच फरवरी को सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘अभी उनकी हालत स्थिर है और उन्हें मैकेनिकल वेंटीलेशन पर रखा गया है. उनके चिकित्सकों ने उन्हें फिर से एंटीबायोटिक्स दवाएं देनी शुरू कर दी हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है.’
ली ने 1965 में स्वतंत्रता के बाद 30 वर्ष से अधिक समय तक सरकार का नेतृत्व किया और उन्होंने सिंगापुर को एक अंतरराष्ट्रीय कारोबार तथा आर्थिक केंद्र बनाया. ली को 1990 में प्रधानमंत्री का पद छोड़ाना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




